our swayamsevak are also in congress – Mohan rao Bhagabat

काग्रेस में भी हमारे स्वयं सेवक हैं : मोहन भागवत
Oct 05, 11:56 am
बताएं

राची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक बार अपने एक बयान के जरिए चर्चा में आ गए है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि संघ का भाजपा से कोई खास लगाव नहीं है। हमारे लिए सभी दल बराबर हैं। उन्होंने कहा कि संघ का राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। संघ के लिए सभी दल अपने हैं। और सभी दलों में संघ के स्वयं सेवक काम करते हैं। यहां तक कि कांग्रेस व साम्यवादी दलों से भी हमारे स्वयं सेवक जुड़े हुए हैं। जो भी संघ के आदर्श को मानेगा, उनके लिए हमारे दरवाजे खुले हैं।
गुरुवार को राची में संघ की ओर से आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का राजनीति से संबंध नहीं है। राजनीति समाज को तोड़ने का काम करती है, जोड़ने का नहीं और संघ का काम समाज को संगठित करने के साथ-साथ व्यक्ति का निर्माण करना है। संघ के लिए कोई पार्टी अछूत नहीं। हमारी विचारधारा को मानते हुए जो भी मदद मागेगा, करेंगे। सभी पार्टियों में स्वयंसेवक हैं, भाजपा में ज्यादा हैं। इसलिए उनकी संघ से ज्यादा निकटता है। वे किसी मुद्दे पर हमसे मदद मागते हैं, वहीं दूसरे दल वाले इसके लिए हिम्मत नहीं जुटा पाते। उन्हें लाज आती है।
संघ का काम व्यक्ति व समाज का निर्माण है राजनीति करना नहीं। सरसंघचालक मोहन राव भागवत ने राम मंदिर निर्माण के प्रति कटिबद्धता दर्शाते हुए कहा कि यह हो कर रहेगा। इसके लिए जनआदोलन के माध्यम से संसद पर कानून बनाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। इस आदोलन में मुस्लिमों से भी शामिल होने की बात कही। भागवत ने मुस्लिमों से संघ की शाखाओं पर भी आने की बात कही।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर